मरीज को झाड़ियों में से निकालते हुए
- फोटो : Social Media
अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के वार्ड में भर्ती एक आदतन नशेड़ी मरीज ने रविवार रात वार्ड की खिड़की से कूद गया। हैरत की बात यह है कि मरीज के गायब होने पर वार्ड में मौजूद नर्सिंगकर्मियों ने भी कोई पड़ताल नहीं की और युवक रात भर कंटीली झाड़ियों में पड़ा रहा।
बता दें कि सोमवार सुबह युवक के परिचित ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन युवक को अपने साथ घर ले गए।
मरीज की मां ने बताया, वो आदतन नशेड़ी है और इसी कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आदतों में कोई सुधार नहीं होने के कारण बीती रात उसने वहां से भागने की नियत से वार्ड की खिड़की तोड़कर छलांग लगा दी। मामले में अस्पताल प्रशासन और पुलिस के पास किसी तरह की कोई सूचना नहीं है।