फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: राठौड़ बोले- भाजपा की कथनी और करनी में फर्क, अजमेर आगमन से पहले पीएम मोदी को याद दिलाए पूर्व के ये वादे

Tue, 30 May 2023 11:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। ये केवल जुमलेबाजी कर आम जनता को गुमराह करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी अजमेर में कोई बड़ी घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अजमेर आगमन पर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आग्रह किया है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने आज पत्रकारों से औपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व में अजमेर यात्रा के दौरान पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मंशा दर्शाई थी और अजमेर से जाने के बाद वह अपने वादे को भूल गए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आग्रह
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने प्रधानमंत्री मोदी को अजमेर प्रवास के दौरान पूर्व में किए गए वादे को याद दिलाते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने में आने वाली अड़चनों को दूर कर 13 जिलों के विकास के लिए पूर्वी राजस्थान नहर योजना को परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ राग अलाप रहे हैं कि अगर भाजपा की सरकार राजस्थान में आई तो हम भी ओपीएस को कंटिन्यू रखेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजस्थान की तरह केंद्र में भी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की है।

महंगाई से राहत देने का आग्रह
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा की भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान खोखला साबित हो रहा है, नई दिल्ली में देश के लिए पदक जीतने वाले महिला पहलवानों को निर्दयता पूर्ण घसीटना लोकतंत्र में शोभा जनक नहीं है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना में राजस्थान सरकार ने ₹500 में सिलेंडर देकर महंगाई से त्रस्त जनता को राहत देने का काम किया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री मोदी से गैस सिलेंडर पर ₹500 प्रति सिलेंडर कम कर आम जनता को महंगाई से राहत देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में विकास के लिए प्रतिस्पर्धा करने के सकारात्मक परिणाम आते हैं। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। केवल जुमलेबाजी कर आम जनता को गुमराह कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है। प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई कम करने एवं युवाओं को रोजगार देने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल, नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पवन ओड, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, भंवर सिंह राठौड़ आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अजमेर प्रवास के दौरान जुमलेबाजी छोड़कर राजस्थान प्रदेश, अजमेर जिला एवं पुष्कर को सौगात देने की घोषणा करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें