फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मेला देखने गई लड़की का अपहरण, बदमाश ने मांगी फिरौती, बोला-पुलिस में गए तो बेटी को बदनाम कर दूंगा

Mon, 12 Sep 2022 11:45 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अपहृत लड़की के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से बेटी को जल्दी ढूंढने को कहा। पिता का कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग है, ऐसे में आरोपी उसके साथ कुछ भी गलत कर सकता है।
विज्ञापन
अजमेर मसूदा थाना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में अपनी बहन के साथ मेला देखने गई लड़की का अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता ने लड़की के पिता से फिरौती मांगी है। वहीं धमकी दी कि अगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई तो वह उसे बदनाम कर देगा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चांवडिया निवासी एक व्यक्ति ने मसूदा थाने में रिपोर्ट दी। उसने बताया कि उसकी बेटियां सतावडिया में तेजाजी महाराज का मेला देखने गई थी। मेले में पहले से ही घात लगाकर बैठे प्रतापपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामा ने उसकी 15 साल की बेटी का किडनैप कर लिया। उस समय दूसरी बेटी भी साथ थी। दूसरी बेटी ने विरोध तो आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद आरोपी पहली बेटी को मोटरसाइकिल पर लेकर फरार हो गया। दूसरी बेटी ने घर आकर परिजनों को बताया। परिजनों ने बेटी को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली।


पीड़ित पिता ने बताया कि 10 सितंबर को दोपहर दो बजे किडनैपर का कॉल आया। उसने कहा कि उसकी बेटी उसके कब्जे में है। जो पैसा चाहिए, खाता संख्या बताता हूं, उसमें डाल देना। पिता ने पुलिस को जल्द से जल्द बेटी को ढूंढने को कहा है। उनका कहना है कि उसकी बेटी अबोध है, ऐसे में आरोपी उसके साथ कुछ गलत कर सकता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें