फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushkar: गनाहेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का अवलोकन करेंगे सीएम, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

Tue, 09 Jan 2024 07:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पुष्कर के गनाहेड़ा में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अवलोकन करेंगे और लाभार्थियों से संवाद करेंगे। 
विज्ञापन
तैयारियों को जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल पुष्कर में के गनाहेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर करीब एक बजकर 35 मिनट पर सावित्री माता लिंक रोड पर बने अस्थाई हेलीपैड पर पहुचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला गनाहेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचेगा। मुख्यमंत्री यहां चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अवलोकन करेंगे और लाभार्थियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने आज हेलीपैड और शिविर स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित, जिला पुलिस कप्तान चुनाराम जाट, उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पोद्दार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल मीणा, सीआई राकेश यादव ने अस्थाई हेलीपैड से लेकर शिविर स्थल का जायजा लिया और सभी संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए।

तैयारियों की जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि शिविर में सभी विभागों को निर्देश दिये गए हैं कि वो उचित तरीक़े से अपने स्टाल का प्रदर्शन करें। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ मिलकर प्रशासन के आला अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान आवागमन बाधित न हो, सफाई व्यवस्था अच्छी रहे, स्टेज और आसपास की व्यवस्थाएं दुरस्त रहें, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन


पुष्कर सरोवर पूजन और जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के बारे में कलेक्टर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम में अभी यह कार्यक्रम शामिल नहीं हैं। अगर कार्यक्रम हुआ तो सूचना दे दी जाएगी। हेलीपैड से लेकर पुष्कर के रेतीले धोरों और रास्ते मे व्याप्त गंदगी पर जिला कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें