फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: पहले इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी फिर मौत को लगाया गले, बचपन के दोस्तों ने एक साथ पेड़ से लगाया फंदा

Sun, 06 Aug 2023 03:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अरांई तहसील में के काला तालाब गांव में बचपन से ही एक साथ बड़े हुए राम अवतार और मुकेश के बीच गहरा ही नाता था। वह दिनभर एक दूसरे के साथ ही बिताते और मौज-मस्ती करते थे।
विज्ञापन
राम अवतार और मुकेश का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्ती दिवस के एक दिन पहले दो दोस्तों ने एक साथ पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर अरांई क्षेत्र के रामपुरा काला तालाब गांव में हड़कंप मचा गया। दोनों दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर साथ में जीने मरने की पोस्ट भी डाली और उसके बाद दोनों ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


अजमेर जिले की अरांई तहसील में दो दोस्तों की हैरान करने वाली कहानी सामने आई। गांव में बचपन से ही एक साथ बड़े हुए राम अवतार और मुकेश के बीच गहरा ही नाता था। वह दिनभर एक दूसरे के साथ ही बिताते और मौज-मस्ती करते थे। इसी बीच अज्ञात कारणों के चलते दोनों ने दोस्ती दिवस के एक दिन पहले ही अपनी जान देने का विचार बना लिया और इसे लेकर इंस्टाग्राम पर भी स्टोरी पोस्ट कर दी, जिसमें दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खाते दिखाई दे रहे हैं। 



इससे पहले भी इन दोनों दोस्तों के कई पोस्ट इंस्टाग्राम पर देखे गए हैं, जिसमें उन्होंने अपनी गहरी दोस्ती को जाहिर भी किया। ये आत्महत्या क्यों हुई, इसके पीछे क्या कहानी है। ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल अरांई थाना प्रभारी भंवर सिंह राव और किशनगढ़ उप अधीक्षक जरनैल सिंह ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवाकर स्थानीय राजकीय अस्पताल अरांई पहुंचाया, जहां दोनों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अपनी तफ्तीश में जुटी है। हालांकि दोनों ने केवल इंस्टाग्राम पर ही अपनी पोस्ट डाली है या उन्होंने कोई लिखित जानकारी भी दी है इसे लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। इस आत्महत्या के कारणों को लेकर भी तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें