फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष का भाजपा पर जुबानी हमला, बोले- राहुलजी से डरते हैं भाजपा नेता

Wed, 18 Sep 2024 09:13 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए जा रहे बयानों के संबंध में कहा कि भाजपा नेता राहुलजी से डरते हैं, क्योंकि उन्होंने भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने आज राहुल गांधी को लेकर दिए जा रहे भाजपा के मंत्रियों के बयान पर करारा जवाब दिया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शिवसेना के विधायक और भाजपा के मंत्रियों ने बेहद चिंताजनक बयान दिए हैं, उनकी जान लेने तक की धमकी दी है, उन्हें आतंकी कहा है, इनकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल गांधी से डरते हैं क्योंकि उन्होंने बीजेपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने बीजेपी को बेनकाब कर दिया है। वे दलितों, आदिवासियों, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यकों, किसानों, महिलाओं व युवाओं के हकों की आवाज लगातार उठा रहे हैं तथा मोदी सरकार, भाजपा और आरएसएस पर लगातार हमलावर हैं, वे सच कहने की हिम्मत रखते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या बीजेपी नेता विपक्ष की हत्या की धमकी देने वालों के साथ है? उन्होंने कहा कि देश में मोहब्बत की दुकान की बात करने वाले हमारे नेता राहुल गांधी के बारे में बयानबाजी करने वाले नेताओं को देश की जनता करारा जवाब देगी ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें