फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत; पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

Wed, 18 Sep 2024 01:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Kekri: अजमेर-कोटा मार्ग पर केकड़ी जिले के ग्राम पारा के समीप दो मोटरसाइकिल में आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान घटियाली निवासी कालू माली (38) पुत्र घीसालाल माली के रूप में हुई है।

विज्ञापन
दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल संपत राज मीणा ने बताया कि कालू माली पारा में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर बाइक पर वापस अपने गांव घटियाली जा रहा था। इस दौरान अजमेर-कोटा हाईवे पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने तेज गति से बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी। दोनों बाइक में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में कालू की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पहचान हुई। पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें