फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: ATM कार्ड बदलकर नकदी चुराने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो शातिर चोर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार जब्त

Thu, 11 Apr 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

एटीएम कार्ड बदलकर नकदी चुराने वाली अंतरराज्यीय गैंग के दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में बीते दिनों महिला टीचर के बेटे से एटीएम बदलकर हुई ठगी के मामले में दो शातिर बदमाशों को पकड़ने में अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने सफलता हासिल है। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी शाहरुख को बापर्दा रखा है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस ने वारदात में उपयोग में ली गई कार को भी जब्त किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से मामले में अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ में जुटी है, पुलिस को इनसे अन्य वारदाते खुलने की संभावना है।

विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए अजमेर एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कोतवाली थाने पर नौ फरवरी 2024 को महिला टीचर की ओर से शिकायत दी गई। महिला टीचर ने शिकायत में बताया कि पांच दिसंबर 2023 को उनका बेटा युवराज सिंह एटीएम से पैसे निकालने के लिए जीपीओ के सामने स्थित एसबीआई एटीएम पर गया था। अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर बेटे से एटीएम बदल दिया और बाद में उसके अकाउंट से 1,05,000 विड्रोल कर लिए। मामले में थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

जयपुर जाकर चेक किए 100 से अधिक सीसीटीवी
एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि टीम के द्वारा अजमेर, किशनगढ़ व जयपुर में जाकर 100 से अधिक जगहों पर लगे सीसीटीवी चेक किए गए। मिली सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए धौलपुर निवासी रोमी (33) पुत्र निनने सहित मुख्य आरोपी शाहरुख खान (33) पुत्र गफूर खान को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी शाहरुख को बापर्दा रखा है, जिसकी पीड़ित से शिनाख्त करवाई जाएगी। मामले में दोनों आरोपियों से वारदात में उपयोग में ली गई कार को भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


अन्य राज्यो में भी दे चुके हैं वारदात अंजाम
एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पूर्व में मध्यप्रदेश की जेल में भी गए हुए हैं। इसके साथ ही राजस्थान के धौलपुर, अजमेर, जयपुर सहित अन्य जिलों में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जिसे अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है। एडिशनल एसपी राजपुरोहित ने बताया कि मामले में कार्रवाई में विशेष योगदान थाने के एएसआई भगवान सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और राजू का रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें