फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: कांस्टेबल ने फल बेचने वाले को सरेआम पीटा, एसपी ने तुरंत किया लाइन हाजिर

Fri, 23 Jun 2023 03:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के अजमेर में एक पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो गया है। कांस्टेबल एक सब्जी-फल बेचने वाले को बुरी तरह मारते हुए पुलिस चौकी में ले जाता दिख रहा है। इस मामले में एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। 
 
विज्ञापन
अजमेर में पुलिसकर्मी फल विक्रेता को सरेआम पीटते हुए चौकी तक ले गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर में एक बार फिर पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिस कांस्टेबल एक सब्जी-फल विक्रेता को सरेआम पीटते हुए दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। 

विज्ञापन


मामला गुरुवार का है। एक पुलिसकर्मी ने दरगाह बाजार में ठेला चालक को पीट दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद एसपी चूनाराम जाट ने आरोपी कॉन्स्टेबल जितेन्द्र सिंह को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। एक ठेला चालक दरगाह बाजार में फेरी लगाते हुए त्रिपोलिया गेट की ओर गया था। उसे कांस्टेबल जितेन्द्र ने ठेला हटाने के लिए कहा। उसने ठेला नहीं हटाया। इस पर कांस्टेबल को गुस्सा आ गया। उसने फल विक्रेता की पिटाई कर दी। साथ ही उसे पीटते व धक्का मारते हुए त्रिपोलिया गेट चौकी तक ले गया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। पुलिस की बदनामी का वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर पुलिस अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। एसपी चूनाराम जाट ने मामले को गंभीरता से लिया। कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें