फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: धार्मिक कार्यक्रम में फिल्मी गीतों पर लगे अश्लील ठुमके, गोगा नवमी पर शहर में हुआ था कार्यक्रम का आयोजन

Sat, 09 Sep 2023 10:09 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में गोगानवमी पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के फव्वारे चौराहे पर हुई इस कार्यक्रम में फिल्मी गीतों पर अश्लीली ठुमके लगने का मामला सामने आया है। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई है। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद पुलिस मुकदर्शक बनकर बनी।
विज्ञापन
गोगानवमी पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले में गोगा नवमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में डीजे पर अश्लील ठूमके लगे, जिसमें पुलिस मुकदर्शक बनकर देखती रही। कुछ लोगों का कहना है कि इस प्रकार के कृत्य से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। रात 10 बजे के बाद भी डीजे बजता रहा।

विज्ञापन


फिल्मी गीतों पर अश्लील ठुमके लगाती युवतियां और उन तस्वीरों को कैमरो में कैद करते लोग। यह नजारा है अजमेर के फव्वारे चौराहे का जहां पर गोगा नवमी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें स्टेज पर युवतियों ने फिल्मी गानों पर अश्लील ठुमके लगाए। वहीं, नीचे खड़े लोगों ने भी जमकर डांस किया। 

शुक्रवार को गोगा नवमी के मौके पर शहर के अनेक स्थानों से गोगाजी के निशानो की शोभायात्रा निकाली गई जो सुभाष उद्यान स्थित गोगा जी के मंदिर में पहुंची जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गोगा जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। वहीं, फव्वारे चौराहे पर वाल्मीकि समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंच पर मौजूद युवतियों ने फिल्मी गानों पर जमकर अश्लील ठुमके लगाए, उनके साथ स्टेज के नीचे रोड पर खड़े युवाओं ने भी जमकर डांस किया जिससे यातायात प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया। कार्यक्रम में रात 10 बजे बाद तक डीजे बजते रहा लेकिन इनको रोकने टोकने वाला कोई नहीं था, मौके पर पहुंची पुलिस में डीजे बंद कराने की हिदायत दी, लेकिन उसके बावजूद भी आयोजको ने खुलकर कानून की धज्जियां उड़ाई, जिससे आमजन को वह मार्ग से गुजरने राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें