फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में डूबा शहर; रीजनल चौपाटी पर सजी आकर्षक झांकियों ने मोहा मन, देखें तस्वीरें

Fri, 08 Sep 2023 10:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

नगर निगम की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उमड़े शहरवासी। रीजनल चौपाटी पर सजी आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोहा लिया।
विज्ञापन
रीजनल चौपाटी पर सजी आकर्षक झांकियां - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर सहित देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ में मनाया गया। ऐसे में अजमेर शहर भी पूरा श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगा नजर आया। शहर के आजाद पार्क में नगर निगम और अन्य धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से श्रीकृष्ण, चंद्रयान सहित अन्य मनमोहक झांकियां सजाई गईं।

विज्ञापन




भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर हर कोई भक्त आतुर था। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर शहर के सभी मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई थी तो वहीं अनेक स्थानों पर श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गई थीं। ऐसे में शहर के रीजनल कॉलेज चौपाटी पर अजमेर नगर निगम की ओर से आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में भगवान कृष्ण की विशेष झांकिया सजाई गईं, जिसको देखने अजमेर की जनता उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन


चौपाटी पर भगवान श्रीकृष्ण के अलावा चंद्रयान-3, श्याम बाबा सहित अनेक झांकियां सजाई गईं, जिसे देखकर शहरवासियों का मन मोहित हो गया। अजमेर नगर निगम के उपमापुर नीरज जैन ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अजमेर नगर निगम की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का झांकियां के रूप में मंचन किया जाता है। 



इस बार अजमेर नगर निगम की ओर से कार्यक्रम में दहीहंडी उत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुरस्कार भी दिया गया। नगर निगम की ओर से आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, समाजसेवी हरीश गिदवानी, विधायक वासुदेव देवनानी, महापौर ब्रजलता हाडा, उपमहापौर नीरज जैन, अजमेर एसपी चुनाराम जाट सहित नगर निगम के पार्षद व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें