फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI ने फूंका उपमुख्यमंत्री का पुतला, शव यात्रा निकाल कर किया प्रदर्शन

Mon, 15 Jul 2024 01:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

NSUI ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के पुतले शव यात्रा निकाल कर प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को अजमेर की सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री व उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के पुतले की शव यात्रा निकाली और उनका पुतला फूंका। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन भी किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनीस मारोठिया ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर लगातार छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 सालों से छात्र नेता चुनावों को लेकर तैयारी कर रहे हैं। 

छात्र संघ चुनाव शिक्षा का एक अंग है, लेकिन प्रदेशभर में विरोध करने के बाद भी सरकार छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं कर रही है। इसको लेकर एनएसयूआई लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। आज इसी को लेकर उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के पुतले की शव यात्रा निकाली और उनका पुतला फूंका, प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्दी छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं की तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनीश मारोठिया, नवीन कोमल, लक्की जैन सहित कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें