फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, 'हर घर तिरंगा' फहराने का दिया संदेश

Mon, 12 Aug 2024 10:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

सुरेश सिंह रावत ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक नई पहल की घोषणा की है, जो भारतीय की एकता और अखंडता का प्रतीक बनेगी। 
विज्ञापन
पुष्कर में भाजपा की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पुष्कर स्थित जोलिवुड रिजॉर्ट पुष्कर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में मंत्री रावत ने 11 से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया और  अभियान की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयास से यह अभियान सफल होगा और राष्ट्रीय पहचान और एकता को सशक्त करेगा।

सुरेश सिंह रावत ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक नई पहल की घोषणा की है, जो भारतीय की एकता और अखंडता का प्रतीक बनेगी। यह अभियान हर भारतीय को अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित करेगा, ताकि हमारे देश की एकता और अखंडता का संदेश हर घर तक पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने कहा, "हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है, लेकिन हम सब एक ही ध्वज के नीचे एकजुट हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को इस महान ध्वज के प्रति सम्मान और गर्व का अनुभव कराना है। यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की याद में और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।" 

मंत्री रावत ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लें और अपने परिवार और समुदाय के सदस्यों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भारतीय एकता और अखंडता की भावना को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। 

बैठक में नगर पालिका चेयरमैन कमल पाठक, जिला संयोजक भोलाराम गुर्जर, जीतमल जी जिला महामन्त्री, प्रधान प्रतिनिधी अर्जुन सिंह रावत, सिलोरा प्रधान रामचंद्र थाकन, खोड़ा गणेश मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह रावत, नरवर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सहित समस्त मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें