अजमेर में पेयजल समस्याओं को लेकर धोलाभाटा भगनगंज एकता विहार कॉलोनी के निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता हेमंत भाटी के नेतृत्व में दक्षिण अ ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल बेरवाल, दक्षिण ब्लॉक ब अध्यक्ष पवन ओड, मंडल अध्यक्ष मनीष सेन, उमेश बुन्देल, हेमराज सोनकर, हरीश जोनवाल, धर्मेंद्र नागवाल और एकता नगर क्षेत्र वासियों के साथ आदर्श नगर सेठी कॉलोनी जलदाय विभाग पर प्रदर्शन कर महिलाओं द्वारा मटके फोड़े गए।
ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल बेरवाल और पवन ओड ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा पेयजल समस्या को लेकर बहुत अच्छे कार्य किया जा रहे हैं। हर जगह पानी की लाइन डाली जा रही है। टंकियां बनाई जा रही हैं, ताकि लोगों को समय पर पानी मिल सके। परंतु बीजेपी मानसिकता के कुछ अधिकारियों की वजह राजस्थान की लोकप्रिय सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
क्षेत्र में समय पर सप्लाई नहीं देना, 72 से 94 घंटे में सप्लाई देना, आदर्श नगर जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता निशा शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि 10 दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्षेत्रवासियों द्वारा प्रदर्शन में 'पानी बिजली दे न सके, ऐसा विधायक हमें नहीं चाहिए' जैसे नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर क्षेत्रवासी अशोक कपूर, नरेश कुमार, बृजमोहन महावर, हरिप्रसाद, लक्ष्मण सिंह, मोहनलाल महावर, सुशीला बुन्देल, कमल, जमुना देवी, मीनू बुंदेल, रेखा कोशिवाल, मीनाक्षी, प्रिया देवयानी, लक्ष्मी देवी, हुकमाराम बेरवा, पन्नालाल बेरवा, लक्ष्मण सिंह, बुध सिंह, विषम लाल खेनवाल, ओम प्रकाश, जमन सिंह रावत, सुमित्रा, राहुल, मंजू कंवर, भगवती प्रसाद और ज्योति इत्यादि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।