फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: आस्था को किया शर्मसार, घर में पूजा कराने आए गुरुजी ने की नाबालिग के साथ गलत हरकत, मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Jul 2024 05:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में पूजा कराने आए एक गुरुजी पर अपनी नाबालिग बहन के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के आदर्श नगर थाना इलाके में पूजा-पाठ कराने आए गुरुजी द्वारा 15 साल की नाबालिग से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने पूजा-पाठ कराने वाले बुजुर्ग पर बहन से अश्लील हरकत कर धमकी देने का आरोप लगाया है। भाई की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए आदर्श नगर थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि पीड़ित के भाई ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है कि उसकी 15 साल की बहन पिछले कुछ समय से काफी डिप्रेशन में व गुमसुम में रहने लगी थी। परिवार द्वारा तसल्ली देकर पूछे जाने पर उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। 

नाबालिग ने परिवार को बताया कि 2 महीने पहले पूजा-पाठ कराने वाले गुरुजी, जिसका घर पर आना-जाना लगा रहता था, रात में घर पर रुका हुआ था। बहन ने बताया कि रात के समय आरोपी उसके कमरे में आया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बाद में उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश भी की और उसे बदनाम करने की धमकी देकर चुप करवा दिया। आरोपी की धमकी से परेशान होकर बहन ने परिवार को कुछ भी नहीं बताया। 
विज्ञापन


पीड़ित भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी द्वारा उसके बाद से नाबालिग पर लगातार फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाया गया। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित भाई की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना अधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग पूजा-पाठ का काम करता है और उसका पीड़िता के घर पर आना-जाना था, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें