मां की ममता से बढ़कर इस संसार मे कुछ नहीं है, यह बात आज उस समय एक बार फिर सामने आई जब धार्मिक नगरी पुष्कर के गनाहेड़ा में जेपी होटल के पास एक निर्दयी डंपर चालक गाय के बछड़े को मौत की नींद सुलाता हुआ भाग गया। अपने बच्चे की अपनी आंखों के सामने इस दर्दनाक मौत ने गाय माता का सीना छलनी कर दिया और वह बेसुध हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात डंपर की टक्कर से गाय के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां पर मौजूद लोगों मृत बछड़े को सड़क के बीच से उठाकर किनारे पर रखा और संबंधित विभाग को सूचना दी।