जिले में एक 4 साल के अनाथ बच्चे को अब मां का सहारा मिल गया, सात समंदर पार रहने वाली स्पेन की एक महिला ने सरकारी साइट कारा के माध्यम से 4 साल के बच्चे को गोद लिया है। अब यह बच्चा अपनी नई मां के साथ स्पेन जाएगा ।
असिस्टेंट डायरेक्टर संजय सावलानी ने बताया कि स्पेन की रहने वाली एक महिला ने सरकारी साइट कारक के माध्यम से बच्चे को गोद लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसके बाद आज उन्हें बच्चा गोद दिया गया। उन्होंने बताया कि इस साइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद 3 साल की वेटिंग रहती है, जिसमें होम स्टडी, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बच्चे की कस्टडी सौंपी जाती है। बच्चे को सौंपने के लिए विधिक अनुमति लेनी पड़ती है, जो कि कलेक्टर द्वारा पूर्व में दी जा चुकी है। अब यह बच्चा अपनी नई मां के साथ स्पेन जाएगा।