प्रसिद्व मॉडल और फिल्म अभिनेत्री मिशिका चौरसिया ने अजमेर में महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुददीन चिश्ती के दरबार में हाजिरी देकर अपनी अकीदत का इजहार किया। ख्वाजा की दरगाह में मिशिका ने अपनी आने वाली फिल्म माफिया की कामयाबी की दुआ मांगी।
दरगाह जियारत के बाद मिशिका ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म माफिया एक एक्शन प्रधान फिल्म है, जिसमें उनका रोल बहुत अच्छा बना है। मिशिका ने बताया कि वह एक मॉडल बनना चाहती थीं और मॉडलिंग में ही अपना कैरियर बनाना था। लेकिन जब मॉडल के रूप में मुबंई पहुंची तो एक कार्यक्रम में फिल्म निदेशक प्राची से मुलाकात हुई, जिन्होंने उन्हें फिल्म में काम करने का अवसर दिया। रंगीला राजा सहित अनेक हिंदी फिल्मों के साथ-साथ अनेक टीवी सीरियलों में काम करने से उनकी पहचान एक अभिनेत्री की बन चुकी है।
मिशिका ने बताया कि उनके परिवार में किसी का भी फिल्मी बैकग्रांउड नहीं है। मॉडलिंग के शौक ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया है। सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुददीन चिश्ती की दरगाह के बारे में मिशिका ने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत सुकून मिला है। हम सब का मालिक एक है। ख्वाजा साहब के दरबार में सभी धर्म जाति के लोग आते हैं और अपनी मुरादें पाते हैं। इसलिए मैनें भी ख्वाजा के दरबार में आज हाजिरी दी है और अपनी आने वाली फिल्म माफिया की कामयाबी के लिए दुआ मांगी है। मिशिका चौरसिया को दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने जियारत करवाई और दुपटटा ओढाकर तबर्रक भेंट किया।