अजमेर जिले में एक दलित युवती से दुष्कर्म करने और बचाव करने पर बेरहमी से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता युवती ने अजमेर के कोतवाली थाने में गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसकी तफ्तीश एसटीएससी सेल प्रभारी कर रहे है।
कोतवाली थानाधिकारी बीएल मीणा ने बताया कि केकड़ी के निकटवर्ती गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि वह जिस गांव में रहती है। उसी के समीप संदीप नाम का युवक रहता है, जो कि अजमेर में रोडवेज बस कंडक्टर है।
युवती का आरोप है कि पिछले कुछ अरसे से उसकी संदीप से जान पहचान थी। बुधवार रात को संदीप ने उसे एक होटल में बुलाया।
जहां जबरन दुष्कर्म किया। युवती ने इसका विरोध किया तो संदीप बेरहमी से मारपीट करने लगा। उसका सिर भी दीवार से भिड़ा दिया। किसी तरह युवती ने मौका पाकर अपने परिचितों को सूचना दे दी। इसके बाद परिजन और कोतवाली थाना पुलिस होटल पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर चली गई।