सीकर के चोखा का बास में एक घर में लगी आग ने परिवार की खुशियों को भी स्वाह कर दिया। आग से 11 मवेशी जलने के साथ ही पाई—पाई जोड़ी रकम भी जल गई।
आग ग्राम पंचायत मंडावरा में चोखा के बास स्थित पप्पू सिंह दरोगा के घर में खाना बनाते समय लगी। पप्पू सिंह की पत्नी ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकलकर जान बचाई। उसने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि वहां मौजूद 10 बकरियां और एक भैंस भी जल गई। साथ ही घर में रखा सामान और 42 हजार रुपए राख हो गए।
पप्पू सिंह ने बताया कि अप्रैल में बहन के यहां शादी का भात भरना था जिसके लिए उसने एक भैंस बेचकर रुपए जुटाए थे। अब वो भी आग में जल जाने से उसकी खुशियां ही जल गई। उसका रो—रोकर बुरा हाल है। हालांकि सरपंच शशि कुमावत की ओर से उसे पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है।