फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पुलिस की मोबाइल चोरों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, 80 लाख रुपये कीमत के 376 मोबाइल पकड़े

Tue, 10 May 2022 01:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर पुलिस ने मोबाइल चोरों पर बड़ी कार्रवाई की है। 80 लाख रुपये कीमत के 376 मोबाइल पकड़े हैं। दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है।  
 
विज्ञापन
अजमेर पुलिस ने जब्त किए 80 लाख रुपये मूल्य के स्मार्टफोन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर पुलिस ने चोरी व गुम हुए मोबाइल की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से चोरी व गुम हुए 376 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी कीमत 80 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि शहर में मोबाइल चोरी व गुम होने की वारदातों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसके अंतर्गत शहर के विभिन्न इलाकों से चोरी व गुम हुए 376 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी कीमत 80 लाख रुपये है। इस कार्रवाई के लिए दो टीमें बनाई गई थी। पहली टीम में एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान के नेतृत्व में संदिग्ध जेबकतरों को चयनित कर सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी सहायता से उर्स मेले के बाद 8 प्रकरणों में 14 आरोपियों तथा 20 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। 156 स्मार्टफोन व आईफोन बरामद किए। दूसरी टीम में अभय कमांड सेंटर एडिशनल एसपी प्रीति चौधरी के नेतृत्व में जिले के अलग-अलग स्थानों से गुम हुए कुल 220 स्मार्टफोन तलाशे। मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले अजीज और नासिर हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 28 मोबाइल बरामद किए हैं।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें