फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा सांसद रंजीता कोली को एयरपोर्ट पर रोका, एयरलाइन कंपनी ने सीट किसी और को बेच दी

Mon, 09 May 2022 08:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर रोकने का मामला सामने आया है। सांसद के पास टिकट थी, फिर भी एयरलाइन कंपनी ने कहा कि टिकट पर मेंशन सीट अब आपकी नहीं है, क्योंकि किसी और ने उसकी ज्यादा कीमत चुका दी है। 
विज्ञापन
सांसद रंजीता कोली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली को रविवार को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर यात्रा करने से रोक दिया गया। सांसद कोली का सामान बोर्ड हो गया था। एयरलाइन स्टाफ से कारण पूछने पर बताया गया कि आपसे ज्यादा किराया देने वाले को ये सीट दे दी गई है। 

विज्ञापन

बता दें कि सांसद रंजीता कोली गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली थीं। उनकी और उनके स्टाफ के दो लोगों की गो फर्स्ट एयरलाइन की फ्लाइट नंबर G8-3148 में सीट बुक थी। बोर्डिंग से पहले उन्हें ऐन मौके पर स्टाफ ने रोक दिया। रंजीता कोली ने कारण पूछा तो स्टाफ ने कहा कि सॉरी, टिकट पर मेंशन सीट अब आपकी नहीं है। ओवर बुकिंग के कारण हाईएस्ट कस्टमर को सीट दे दी गई है। सांसद ने हाईएस्ट कस्टमर का मतलब पूछा तो बताया गया कि आज की तारीख में जो आपसे ज्यादा किराया देकर दिल्ली जाना चाहते हैं, उन्हें सीट दे दी गई है। 


रंजीता कोली के साथ छह अन्य लोगों को भी बोर्डिंग करने से रोका गया। सांसद के साथ लोकसभा सेक्रेटरी दीपक कुमार भी थे। दोनों ने इसका विरोध किया और अपना परिचय दिया तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वैकल्पिक व्यवस्था करवाई। एयरलाइन कंपनी ने डेढ़ घंटे बाद इंडिगो की फ्लाइट में सांसद और उनके स्टाफ की टिकट बुक करवाई। दूसरे रोके गए पैसेंजर को शाम की दूसरी फ्लाइट से भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें