फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: महिला बोली- व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष ने देह व्यापार कराने और संबंध बनाने का बनाया दबाव

Tue, 20 Sep 2022 10:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News:  विवाहिता ने अजमेर एसपी चुनाराम जाट को शिकायत देकर व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अध्यक्ष ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले में एक महिला से देह व्यापार कराने के दबाव का मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अजमेर व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष, उनके बेटे और भतीजे पर यह आरोप लगाया है। मंगलवार को पीड़िता ने इस संबंध में अजमेर एसपी को शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


विवाहिता ने अजमेर एसपी चुनाराम जाट को दी अपनी शिकायत में बताया कि व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल (60), उनके बेटे चितलेश बंसल (34 ) और उसका भतीजा रेलिश बंसल (30) उसे लंबे समय से जानते हैं। उसका पति उनकी जूते-चप्पल की दुकान पर काम करता था। 2016 में महेंद्र बंसल ने उसके पति को विश्वास में लेकर उन्हें अपने घर रहने के लिए बुला लिया। कहा- तुम दोनों मेरे अपने हो और मेरे साथ रहोगे।  

महिला ने कहा, 2017 में महेंद्र बंसल किसी मामले में जेल चले गए। जेल से आने के बाद बंसल ने उसके पति को किसी काम से बाहर भेज दिया। इसके बाद पीड़िता के कमरे में आकर कहा- तेरे ससुर ने मुझसे 6 लाख रुपए ले रखे हैं। मुझे नहीं लगता कि तुम लोग मेरे पैसे दे पाओगे। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद महेंद्र बंसल ने कहा कि तुम मेरे साथ शारीरिक संबंध बना। साथ ही मेरे पास अच्छे ग्राहक हैं, उनके साथ संबंध बनाने के वह अच्छे पैसे देंगे। इससे तेरा कर्जा चुक जाएगा। इस पर पीड़िता ने उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया। पीड़िता ने बताया कि यह जानकारी जब उसने अपने पति को दी तो उसने बता टाल दी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 12 जून 2018 को महेंद्र बंसल के घर पर उनकी शादी की सालगिरह का कार्यक्रम था। उसके अलावा परिवार के सभी सदस्य महेंद्र के घर चले गए, वह घर पर अकेली थी। इस दौरान महेंद्र बंसल का बेटा चितलेश और भतीजा रेलिश वहां पहुंच गए। कहा- पापा ने तुझसे कुछ कहा था। इसके बाद दोनों ने उसके अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर कुछ देर बाद दोनों वहां से चले गए।

पीड़िता का आरोप है कि 3 अक्टूबर 2020 को पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपनी मां के घर चली गई। इसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली थाने में दी तो शिकायत दर्ज नहीं हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि महेंद्र बंसल उसे शारीरिक संबंध बनाने और उसके साथियों के साथ संबंध बनाने के लिए फोन करके लगातार धमका रहा है।

पीड़िता का कहना है कि 22 मई 2021 को वह अपने पति बच्चों के साथ किराए के मकान पर रहने लग गई। 5 सितंबर 2022 को वह उनकी दुकान पर गई तो महेंद्र बंसल का बेटा वहीं था, उसे देखकर हंसने लगा। उससे शारीरिक संबंध बनाने और देह व्यापार का काम करने की बात कही। उसे कहा- तेरे ससुर ने पैसे लिए हैं। उसे भी माफ कर देगा और तुझे अच्छा घर दिला देगा। इससे परेशान होकर वह मंगलवार को अजमेर एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर, अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें