फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर: दरगाह में जायरीन की जेब काटने वाला गिरोह बेनकाब, पांच आरोपी गिरफ्तार, छह लाख के 25 मोबाइल बरामद

Wed, 18 Nov 2026 02:55 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर दरगाह क्षेत्र में जायरीन को निशाना बनाने वाले जेबकतरा गिरोह पर पुलिस ने कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 25 एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल की कीमत करीब छह लाख रुपये है।
विज्ञापन
दरगाह क्षेत्र से पांच शातिर जेबकतरे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरगाह क्षेत्र में जायरीन की जेब काटने वाले एक शातिर गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 25 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त किए गए इन सभी मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उनके विरुद्ध चोरी तथा जेब काटने के कई मामले अदालत में लंबित हैं।
विज्ञापन


दरगाह थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि भीड़भाड़ के बीच जायरीन की जेब काटने वाले इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने दरगाह परिसर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय होटल संचालकों और अपने मुखबिरों से संपर्क साधा। संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर जब उनसे पूछताछ की गई, तो इस कार्रवाई के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दरगाह शरीफ आए जायरीन के चोरी किए गए 25 मोबाइल बरामद किए।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी को धमकी मामला, उच्च न्यायालय में सुनवाई टली
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दरगाह थाना क्षेत्र के अंदरकोट स्थित अंबा बावड़ी निवासी मोहम्मद सलीम के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आमिर, नई सड़क स्थित ताराशाह नगर निवासी मोहम्मद जाहिद के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद ग्यासुदीन, खादिम मोहल्ला के ढोली चौक निवासी मोहम्मद फरजान के 21 वर्षीय पुत्र फरदीन खान, लाखन कोतरी निवासी मुख्तार शेख के 23 वर्षीय पुत्र शेख फरहान आलम तथा सिलावट मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब गिरोह के अन्य बदमाशों और चोरी के मोबाइल फोन बेचने के संबंध में गहनता से जानकारी जुटा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें