फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: देवर के साथ पत्नी के अवैध संबंध, पति ने विरोध किया तो की हत्या, तीसरे आरोपी ने इस डर से की खुदकुशी

Tue, 20 Dec 2022 09:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी ने पकड़े जाने के डर से 17 दिसंबर की रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले में एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर पति हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने उसके शव के कुंए में फेंक दिया। वहीं, इस हत्या कांड में शामिल आरोपी ने पुलिस के डर से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो अवैध संबंध में की गई इस हत्या का राज सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है।       

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सीकर के खंडेला थाना इलाके का है। मृतक युवक मुकेश कुमार के जीजा नेकीराम ने थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस को दी अपनी शिकायत में उसने बताया कि मुकेश की पत्नी संतोष का चचेरे देवर महिपाल से अवैध संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी मुकेश को लगी तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद महिपाल और संतोष ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। इसके बाद उसने अपने सहयोगी कल्याणमल के साथ मिलकर मुकेश की हत्या कर दी।   

पुलिस ने बताया कि महिपाल 11 दिसंबर की रात मुकेश को अपने साथ खंडेला इलाके में एक ढाबे पर ले गया था। कुछ देर बात महिपाल ने अपने मौसेरे भाई मुकेश को भी ढाबे पर बुला लिया। जहां दोनों ने मुकेश को शराब पिलाई और नशे में होने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को कुएं में फेंक दिया।   
विज्ञापन


अगले दिन कुछ लोगों ने शव कुएं में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को जब्त कर मामले की जांच शुरू। पकड़े जाने के डर से तीसरे आरोपी कल्याणमल ने 17 दिसंबर की रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने संतोष देवी और महिपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें