फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अभिनेत्री परिणीति और सांसद राघव उदयपुर पहुंचे, 24 को विवाह के बंधन में बधेंगे, आज-कल शादी की रस्में

Fri, 22 Sep 2023 02:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

24 सितंबर को विवाह बंधन में बंधने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा उदयपुर पहुंच गए हैं। होटल लीला पैलेस में पंजाबी रीति रिवाज के साथ दोनों शादी करेंगे। इससे पहले दो दिन तक विवाह की रस्में होंगी। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट के बाहर निकलते परिणीति और राघव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेकसिटी उदयपुर एक और रॉयल वेडिंग का गवाह बनने जा रहा है। 24 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। शादी के लिए परिणीति और राघव शुक्रवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उदयपुर पहुंच गए हैं। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से बाहर निकले के बाद सभी होटल के लिए रवाना हो गए। इससे पहले एयरपोर्ट के बाहर खड़े फैंस का परिणिति ने हाथ हिलाकर और राघव ने हाथ जोड़ कर अभिवादन किया।

विज्ञापन




इससे पहले दर्जनों शाही शादियों का गवाह रहा नीली झीलों का शहर और राजस्थान का कश्मीर उदयपुर 24 सितंबर को एक और रॉयल वेडिंग का गवाह बनेगा। पिछोला झील के किनारे स्थित होटल लीला पैलेस में पंजाबी रीति रिवाज के साथ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा और अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा विवाह बंधन में बंधेंगे। इस शाही विवाह समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवत मान, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल समेत राजनीति, उद्योग और फिल्म जगत की कई जानीमानी हस्तियां शामिल होंगी। बहन की शादी में शामिल होने के लिए अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा भी कल शनिकवार को उदयपुर आ सकती हैं। इस विवाह समारोह में में 200 से ज्यादा मेहमानों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस थीम पर होगा लंच और डिनर
जानकारी के अनुसार परिणीति राघव के विवाह की रस्में आज और कल आयोजित की जाएंगी। शनिवार 23 सितंबर को परिणीति की चूड़ा सेरेमनी लीला पैलेस के महाराजा सुइट्स में होगी। इस दौरान 'प्यार का खाना थीम' पर लंच का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम को डिनर पार्टी होगी, जिसकी थीम 'लेटस पार्टी लाइक इट्स द नाइंटीस 90' होगी। 24 सितंबर को राघव चड्डा होटल लेक पैलेस से शाही बोट में सवार होकर बारात के साथ दुल्हनिया को लेने होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे। बारात में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। विवाह बंधन में बंधने के बाद राघव और परिणीति के साथ सभी मेहमान 25 सितंबर को वापस लौट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें