फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे नंबर दिलाने के नाम पर छात्र से मांगी रिश्वत, रंगे हाथ पकड़े गए प्रधानाचार्य और शिक्षक

Sun, 19 May 2019 03:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य और सरकारी अध्यापक को कथित तौर पर घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। दोनों छात्र को अटेंडेंस में राहत देने और व्यावहारिक परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने के नाम पर घूस ले रहे थे। यह बात रविवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने बताई।

विज्ञापन


सरकारी अध्यापक का नाम संजय जैन है जबकि कार्यवाहक प्रधानाचार्य वर्धमान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की सविता पाठक है। दोनों को शनिवार को कॉलेज ऑफिस से गिरफ्तार किया गया है। एसीबी एएसपी भवानी शंकर मीणा ने बताया कि उनके पास से 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत बरामद कर ली गई है। 

जैन की पत्नी कॉलेज की निदेशक हैं। 13 मई को बीएड में पढ़ने वाली छात्रा हर्षिनी राठौड़ ने आरोपियों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में बताया था कि उससे व्यावहारिक परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने के नाम पर 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई है।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि आरोपियों को शिकायतकर्ता से घूस की पहली किश्त लेते समय रंगे हाथ पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान कॉलेज के कार्यालय से छात्रों से सुविधा शुल्क के नाम पर वसूली जाने वाली लाखों रुपये की रसीदें मिली हैं। आरोपियों को कोटा की एसीबी अदालत के जज के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें