फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur : 9वीं क्लास की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन साल से कर रहा था छेड़छाड़

Sat, 11 Feb 2023 06:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नागौर में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और जबरन रेप के 19 साल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और जबरन रेप के 19 साल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महेंद्र कड़वा पुत्र गोपालराम (19) निवासी कड़वा की ढाणी इटावा लाखा थाना गच्छीपुरा को मकराना थाना पुलिस ने सरहद बोरावड से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 3 साल से नाबालिग से छेड़छाड़ और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन रेप करने का आरोप है।

विज्ञापन

      
अश्लील फोटो लेकर वायरल करने की धमकी देकर रेप
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 5 फरवरी को थाना मकराना पर पीड़िता के परिजनों द्वारा एक लिखित रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि 9वीं क्लास में पढ़ने वाली उसकी नाबालिक बेटी को पिछले 3 साल से महेंद्र कड़वा रास्ते में आते जाते वक्त परेशान और पीछा कर मोबाइल पर धमकी दिया करता था। नाबालिक की अश्लील फोटो लेकर वायरल करने की धमकी दे 31 मार्च 2022 को बाइक पर बैठा खेत में ले गया और जबरदस्ती रेप किया।

डर के मारे बच्ची ने उन्हें कुछ नहीं बताया 
एसपी राममूर्ति जोशी ने कहा- डर के मारे बच्ची ने उन्हें कुछ नहीं बताया। 3 महीने पहले भी उनकी बेटी को धमकी देकर नाडी में ले जाकर दुष्कर्म किया था। 29 जनवरी की दोपहर को भी नाबालिक बेटी को बाइक पर बैठा लेकर जाने लगा। बाबा रामदेव मंदिर के पास चिल्लाने पर एक युवक प्रभु राम ने उन्हें रुकवाया, तो महेंद्र बाइक वहीं पटक कर भाग गया। युवक ने बेटी को घर पहुंचाया। घबराई हुई उनकी बेटी ने उन्हें अपनी आपबीती बताई। रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आरोपी युवक बोरावड से गिरफ्तार
नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी जोशी एएसपी गणेशाराम चौधरी, सीओ रविराज सिंह के सुपरविजन, थाना अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। गठित टीम ने सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी युवक को शुक्रवार को बोरावड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें