फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अफीम की खेती कर रहा आरोपी गिरफ्तार, खेत में लगा रखे थे सात हजार से ज्यादा पौधे

Mon, 14 Feb 2022 07:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर पुलिस ने अफीम की खेती कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अवैध तरीके से अपने खेत में अफीम के सात हजार से ज्यादा पौधे लगा रखे थे। पुलिस ने पौधे बरामद कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर जिले के मथानिया पुलिस ने शनिवार को मांडियाई खुर्द गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खेत से अफीम के 7354 पौधे बरामद किए हैं।  

विज्ञापन


डीसीपी पूर्व भुवन भूषण यादव ने बताया कि मुखबिर ने मांडियाई खुर्द गांव मं अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती की सूचना दी थी। सूचना के आधार पर मथानिया थानाधिकारी राजीव भादू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने गांव में दबिश देकर आरोपी लाबू राम उर्फ शिव पुत्र पोकर राम जाट (40) गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

शहर में चलाया जा रहा अभियान
डीसीपी पूर्व यादव ने बताया कि कमिश्नर जोधपुर आयुक्तालय नवज्योति गोगोई के निर्देश पर शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत इनामी अपराधियों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थों तस्करी रोकने के साथ अवैध हथियारों को जब्त किया जा रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें