फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गलती से चली गोली युवक के घुटने में लगी, बचने के लिए पुलिस को कर रहा था गुमराह  

Sat, 25 Jun 2022 05:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

घायल युवक अपने बयान से पुलिस को गुमराह कर रहा था। जांच के बाद सामने आया कि उससे खुद ही गोली चली थी।
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नयाशहर थाना इलाके के बंगला नगर में घटित फायरिंग मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवादी 19 वर्षीय माधव पारीक पुत्र स्वरूपशंकर पारीक पर गोली किसी अन्य ने नहीं चलाई थी। माधव अपने खुद के हथियार में फंसी गोली निकालने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान फायर हो गया और गोली उसके घुटने में जा लगी। पीबीएम ट्रोमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन


नयाशहर पुलिस के अनुसार घटना के बाद से माधव गुमराह कर रहा था। उसने पहले चार बार में चार अलग अलग घटनास्थल बताए। भीमनगर, फिर बंगला नगर मस्जिद के पीछे वाली गली, फिर चौधरी धर्मकांटा के पीछे वाली गली और अंत में करणी मिष्ठान भंडार के पीछे घटना होने की बात कही।

पुलिस दोपहर से शाम तक आरोपियों की तलाश में इधर-उधर भागती रही। आरोपी ने अपने बयान में पीयूष राणा और भानुप्रताप पर फायर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया था। लेकिन, अब सामने आया है कि माधव के हाथ से ही गोली चली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें