भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की बूंदी इकाई को परिवादी ने शिकायत दी, कि हाइवे सड़क निर्माण के लिए अवाप्ति भूमि का मुआवजा खाते में डलवाने की एवज में प्रभाकर शर्मा दलाल जो एक प्राईवेट व्यक्ति है, वह अपने आप को अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) कार्मिक बताकर 2 लाख रुपए रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।
ट्रैप कर दलाल को 1 लाख रुपए रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद एसीबी, कोटा के पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव के सुपरविजन में एसीबी बूंदी यूनिट के उप अधीक्षक पुलिस ज्ञानचंद के नेतृत्व में शिकायत का वेरिफिकेशन करवाया गया। शुक्रवार को टीम ने ट्रैप की कार्यवाही करते हुए बूंदी की गुरुनानक कॉलोनी के निवासी सुधाकर शर्मा के पुत्र दलाल प्रभाकर शर्मा को अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) के नाम पर परिवादी से 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी DG की अपील-टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप पर दें भ्रष्टाचार की जानकारी
एसीबी के ADG दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से मामले में एंटी करप्शन एक्ट के तहत पूछताछ जारी है। एसीबी में केस दर्ज कर आगे इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के DG ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हेल्पलाईन नंबार 1064 और Whatsapp हेल्पलाइन नंबार 9413502834 पर 24X7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके लीगल काम को करवाने में पूरी मदद करेगी। एसीबी राजस्थान में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को अधिकृत है।