फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कार शोरूम में लाखों की नकबजनी, 2500 KM पीछा कर पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश, छह राज्यों में की वारदात

Fri, 27 Jan 2023 10:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के बासनी थाना इलाके में सरस डेयरी के सामने कार शोरूम में 13-14 जनवरी की मध्य रात 14 लाख रुपए की नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर इंटर स्टेट गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के बासनी थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है । तीनों बदमाश मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। गुडडू मोहिते (41 साल) हुजूर जिला भोपाल, जैकी चौहान (23 साल) निवासी जिला खण्डवा और अशोक जादव (43 साल) निवासी जिला बुरहानपुर के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने बताया कि 14 जनवरी को थाना बासनी क्षेत्र में हैवी इंडस्ट्रीज एरिया सरस डेयरी के सामने स्थित एमजी कार शोरूम के संदीप नायर ने करीब 14 लाख रुपए की  चोरी की वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन और थानाधिकारी पाना चौधरी के नेतृत्व में घटना के खुलासे के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। 

100 सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर 2500 KM पीछा करके पकड़ा
पुलिस टीम ने शहर के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर टेक्निकल आधार पर घटना में इस्तेमाल गाड़ी का पता लगाया। इसके बाद आरोपियों को नामजद किया गया। टेक्नीक की मदद और सूचना के आधार पर राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 2500 किलोमीटर तक इस गैंग के सदस्यों का पीछा कर घटना में शामिल अंतर राज्य गैंग के इन तीन बदमाशों को धर दबोचा। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई पंजाब नंबर की कार भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


अब तक 6 राज्यों में 20 वारदातें कबूलीं
आरोपियों की गिरफ्तारी से राजस्थान के जोधपुर, जयपुर और अजमेर के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में इनके गिरोह द्वारा कार शोरूमों में की गई 20 से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की टीम इनके अन्य साथियों और वारदातों के संबंध में गहराई से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें