फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: शौच के लिए गई नाबालिग से हैवानियत, गमछे से हाथ-पैर बांधकर युवक ने किया गलत काम, मामला दर्ज

Mon, 31 Jul 2023 02:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पीड़ित नाबालिग के पिता ने बताया कि 29 जुलाई को वह अपनी पत्नी को शहर में इलाज के लिए ले गया था। बच्चे घर पर अकेले थे। इसी दौरान ये घटना हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देता पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र में शौंच के लिए गई एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ एक युवक ने हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई को वह अपनी पत्नी को शहर में इलाज के लिए ले गया था। पुत्री और पुत्र घर पर थे। रात करीब 8 बजे उसकी नाबालिग 15 वर्षीय पुत्री घर के पास खेत में शौच के लिए गई थी। जब वह एक घंटे में घर वापस नहीं लौटी तो उसके भाई-भतीजे उसे तलाश करने गए। देर रात दो बजे उसकी नाबालिग पुत्री अचेत अवस्था में मिली। उसके हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए मिले। 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक सुनी उर्फ़ छोटू पुत्र जगदीश लोधा ने उसे पकड़ लिया और गमछे से मुंह, हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता ने बताया जब वह अपने घर पहुंचा तो घटना की जानकारी बच्चों से मिली। उसके बाद वो पीड़िता नाबालिग पुत्री को साथ लेकर रविवार रात को पुलिस थाना कंचनपुर गया औ मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन


एएसआई गजन सिंह ने बताया पुलिस ने धारा 457, 376, 342 आईपीसी एवं पॉक्सो एक्ट की धारा तीन व चार में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करा कर उसके बयान लिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें