सार
Bundi News: बूंदी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं में प्रगति को लेकर बुधवार को पंचायत समिति बूंदी सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गाशंकर मीना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी ग्राम विकास अधिकारी योजनाओं से अपडेट रहे तथा विभागीय स्तर से तय लक्ष्यों को समय पर शत प्रतिशत अर्जित करे।
पंचायत समिति सभागार में समीक्षा बैठक हुई आयोजित
- फोटो : अमर उजाला
सीईओ मीना ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के संबंध में निर्देश दिए कि किसी भी ग्राम पंचायत में शून्य श्रम नियोजन नहीं होना चाहिए। मस्टररोल जारी करने के उपरांत शून्य श्रम नियोजन होने की मस्टररोल जमा करवाने पर विकास अधिकारी संबंधित पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करे। श्रमिकों को समय पर श्रम राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिन श्रमिकों के आधार में समस्या है, उनके आधार में पंचायत द्वारा नियमानुसार सुधार करवा के शत प्रतिशत आधार सीडिंग करवाया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि नरेगा श्रमिकों की उपस्थित एनएमएमएस से ही की जाए। एक मेट एक ही कार्यस्थल की उपस्थिति दर्ज करें। पूर्व वर्षों के अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाये। साथ ही वर्तमान में चलाये जाने वाले कार्यों में एनआरएम व एग्रीकल्चर कार्यो को प्राथमिकता दी जाए। वहीं 31 मई तक अमृत सरोवर कार्य पूर्ण करवाये। इस दौरान एक्सईएन इंजिनियरिंग प्रियवृत सिंह, एक्सईएन मनरेगा प्रदीप गोयल, विकास अधिकारी सुरेश वर्मा, एईएन विजय हुम्मड, जिला कॉर्डिनेटर सचिन जैन व त्रिलोक चंद सहित ग्राम पंचायतों के कार्मिक मौजूद रहे।