फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: होमगार्ड जवान हत्याकांड मामले में एक बदमाश गिरफ्तार, स्कार्पियो कार भी जब्त

Mon, 13 Nov 2023 10:51 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: दौसा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां पुलिस ने होमगार्ड जवान हत्याकांड मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसके कब्जे से स्कार्पियो कार को भी जब्त कर लिया है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के सिकराय में होमगार्ड जवान हत्याकांड के मामले का खुलासा करने में दौसा पुलिस को सफलता मिली है। इस हत्याकांड में काम ली गई स्कार्पियो के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि अपराधी गौवंश व वाहनचोरी की वारदात को अंजाम देता था। 

विज्ञापन


आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

दौसा पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि दीपक कुमार मीना वृत्ताधिकारी मानपुर के सुपरविजन में 26 अक्टूबर 2023 को रात्रि गश्त व नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक होमगार्ड की स्कार्पियो से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले पर अभियुक्त मुबीन मेव को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी मामले पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस ने गाव मौजा पहाड़ी, भरतपुर, हरियाणा के फिरोजपुर झिरका व मेवात इलाकों पर सीसीटीवी फुटेज देखकर पता लगाया। जिस पर पुलिस के मुखबिर की जानकारी लेकर घटना में लिप्त अपराधी मुबीन पुत्र हारुन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें