फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी दीपावली की बधाई, प्रदेशवासियों को बताए ये सात संकल्प

Sun, 12 Nov 2023 06:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: सीएम अशोक गहलोत ने दीपावली के शुभअवर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर दीपावली की बधाई के साथ कांग्रेस के सात संकल्पों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विद्याधर नगर स्टेडियम में जलाए गए दीये। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दीपावली की बधाई के साथ कांग्रेस के सात संकल्पों के बारे में भी बताया है। जिसमें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में दी गईं कांग्रेस की सात गारंटियों का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट पर लिखा- दीपावली के शुभ अवसर पर कांग्रेस की सात गारंटी से नंबर एक राजस्थान निर्माण हेतु ये सात संकल्प लिए गए हैं...

  • ये राजस्थान को नंबर एक बनाने का संकल्प लेने की दीपावली है।
  • ये राजस्थान को महंगाई से राहत देने के संकल्प को मजबूत करने की दीपावली है।
  • ये गरीब, दीन-दुखी और मरीजों की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने वाली दीपावली है।
  • ये हमारे युवाओं को अच्छी शिक्षा का संकल्प लेने की दीपावली है।
  • ये हमारे घरों की लक्ष्मी माताओं-बहनों के सम्मान की गारंटी देने वाली दीपावली है।
  • ये हमारे किसानों की खुशहाली को बढ़ाने का संकल्प लेने वाली दीपावली है।
  • ये हमारे कर्मचारियों की भविष्य की सुरक्षा मजबूत करने वाली दीपावली है।
  • आप सभी को संकल्प वाली इस दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।


गौरतलब है कि शनिवार को गहलोत ने जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में भी दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में एक लाख 56 हजार दिए जलाए गए और कांग्रेस की सात गारंटियों को भी उकेरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें