फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 90 हजार लोगों को मिलेगा पानी, डिप्टी CM दीया कुमारी ने विद्याधर नगर में 2 टंकियों का किया शिलान्यास

Sun, 21 Jan 2024 08:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि भाजपा ने बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं जनता को उपलब्ध करवाने का वादा किया था, अब सरकार के बनते ही उस पर अमल शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी पानी की टंकियों का शिलान्यास किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में अब जल्द ही पानी की समस्या दूर होने वाली है। बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर पेयजल योजना के अन्तर्गत पानी की टंकियों के निर्माण तेजी से शुरू किए जा रहे है। रविवार को  राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व विद्याधर नगर सीट से विधायक दीया कुमारी ने वार्ड नंबर 6 की बृज कॉलोनी और वार्ड नंबर 12 की निर्मल विहार कॉलोनी में पानी की टंकियों का शिलान्यास किया।  

विज्ञापन


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि भाजपा ने बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं जनता को उपलब्ध करवाने का वादा किया था, अब सरकार के बनते ही उस पर अमल शुरू हो चुका है। इस दौरान दीया कुमारी ने जलदाय विभाग के अधिकरियों को यह प्रोजेक्ट जल्द से जल्द और  गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- आम जनता को पीने की पानी की सप्लाई में तकनीकी खराबी के चलते परेशानी का सामना नही करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। 

बृज कॉलोनी स्थित जलाशय की क्षमता 22.50 लाख लीटर है, आने वाले समय में इससे करीब 42 हजार की आबादी लाभांवित होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए जलदाय विभाग लगभग 61 किलोमीटर की नई पाइप लाइन बिछा रहा है। यह कार्य अगस्त 2025 तक पूरा होने का अनुमान है।   
विज्ञापन


इस टंकी से वार्ड नंबर 6 की शास्त्री उपवन कॉलोनी, रिचा कॉलोनी, श्री रेजीडेन्सी कॉलोनी, रत्नू फॉर्म कॉलोनी, स्वास्तिक कॉलोनी, शिवानी वेदांता कॉलोनी, शिवा नगर, सीताराम पुरी, रमन विहार, गोविन्द नगर -13, हनुमान नगर, बृज कॉलोनी, बालाजी विहार, भगवान नगर, गणेष नगर, ईश्वर नगर कॉलोनी समेत अन्य कॉलोनियां लाभांवित होंगी। निर्मल विहार में बन रहे जलाशय की क्षमता भी 22.50 लाख लीटर है और इस प्रोजेक्ट के पूरे होने पर लगभग 45 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 88 किलोमीटर की नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

इस टंकी से वार्ड नंबर 12 और 13 का विश्वनाथ धाम, सालासर वाटिका, बालाजी विहार, डिफेंस कॉलोनी, नांगल जैसा बोहरा, नरसिंह नगर कॉलोनी, आनन्द विहार, गोविन्द कॉलोनी, निर्मल विहार, श्याम नगर कॉलोनी, जगदीश नगर, ग्रीन पार्क, फकीरा नगर, राम नगर , त्रिलोक विहार कॉलोनी, खिलाड़ियों की ढाणी, श्याम कुंज कॉलोनी, राज वाटिका समेत इलाके की बहुत सी कॉलोनियां लाभांवित होगी। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा- मेरा प्रयास है कि विद्याधर नगर में आगामी गर्मी के मौसम में पानी की समस्या न हो और सबको आवश्यकतानुसार पानी मिल सके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें