फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में 90 लाख के हीरे की चोरी, तीन लाख रुपये भी लेकर बदमाश फरार

Mon, 25 Jul 2022 08:38 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में दो बदमाशों ने हीरा और तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब कारोबारी अपने प्रतिष्ठान पहुंचा तो उसे गेट के ताले टूटे मिले। जिसके बाद उसे वारदात की जानकारी लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में बदमाशों ने 90 लाख रुपए का डायमंड चोरी कर लिया। बदमाश डायमंड के साथ तीन लाख रुपए कैश भी ले गए। हालांकि, चोरों ने दुकानों में रखी हीरे के अलावा किसी भी ज्वेलरी को छुआ तक नहीं। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना ब्रह्मपुरी इलाके के माउंट रोड स्थित जगदीश कॉलोनी की है। रविवार सुबह हीरा कारोबारी नावेद चौधरी अपनी गद्दी पर पहुंचा तब उसे वारदात का पता चला। उसे शटर के दोनों ताले टूटे मिले। कारोबारी को शोरूम से 90 लाख रुपये के डायमंड और तीन लाख की नगदी गायब मिली। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से चोर के फुटमार्क और फिंगर प्रिंट भी लिए हैं।


दो बदमाश शनिवार देर रात 1.55 बजे जवाहरात की गद्दी पर पहुंचे। उन्होंने मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी को देखा तो कुछ समय के लिए छिप गए लेकिन सीसीटीवी उन्होंने घुमा दिया। इसके बाद बाइक लेकर एक बदमाश बाहर खड़ा रहा और उसके साथी ने शटर पर लगे दोनों तालों को कटर से काटा और गद्दी में घुस गया। इस पूरी वारदात को करने में बदमाशों को सात मिनट का समय लगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें