रीट परीक्षा 2022 में फिर से विवादों में है। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने रीट परीक्षा को लेकर एक बार फिर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। किरोड़ी मीणा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रीट चौथी पारी के पेपर के सामाजिक अध्ययन के प्रश्न की कॉपियां ट्वीट कर कई सवाल खड़े किए हैं।
किरोड़ी लाल मीणा ने देर रात ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रश्न पत्रों को साझा किया। यह भी लिखा कि मुखिया जी यह मेरा सवाल है जब पेपर को अभ्यर्थियों की ओर जमा करवा लिया गया तो यह सोशल मीडिया पर कहां से आए।
मीणा ने कहा कि मुखिया जी मैं आपसे अनेकों बार कह चुका हूं कि आप पेपर घोटालों में बड़े डकैतों पर हाथ डालो। आप ऐसा नहीं कर रहे इसका राज क्या है? मीणा ने कहा आज का पेपर जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसकी सत्यता की तुरंत जांच कराएं। अगर पेपर लीक हुआ है तो इन बड़े डकैतों पर तुरंत कार्रवाई करें।