फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोरोना के 74  नए केस मिले, मानसरोवर इलाके में सबसे ज्यादा 17 संक्रमित, सक्रिय मरीज 400 के करीब  

Thu, 05 May 2022 08:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के जयपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है। गुरुवार को यहां 74 नए मरीज मिले। दस दिन में तीसरी बार शहर में 50 से ज्यादा संक्रमित दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर में मिले संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है। यहां कोरोना के 74 केस सामने आए हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या अब 400 के करीब पहुंच गई है। 

विज्ञापन


शहर में सबसे ज्यादा 17 संक्रमित केस मानसरोवर एरिया में मिले हैं। प्रताप नगर, सोडाला, जोबनेर 5-5, मालवीय नगर में 7, शास्त्री नगर, वैशाली नगर, जगतपुरा में 3-3, जेएलएन मार्ग, सीतापुरा में 2-2 और भांकरोटा, आदर्श नगर में 4, सिविल लाइंस, पुरानी बस्ती, झोटवाड़ा, सिविल लाइन्स, सी-स्कीम समेत अन्य जगहों पर एक-एक केस मिला है।

जयपुर में संक्रमितों मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। गुरुवार को दस दिन में तीसरी बार 50 से ज्यादा संक्रमित सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि शहर में मिल रहे ज्यादातर कोरोना संक्रमितों का इलाज घर पर ही हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें