नागौर में ठगों ने बीकानेर जिले के दो युवकों को अपने जाल में फंसा कर करीब 70 हजार की ठगी कर ली। ठग ने उन्हें ट्रैक्टर दिलवाने की एवज में 70 हजार रुपये लिए और दोस्त से मिलने को बोलकर फरार हो गया।
पीड़ित ने बताया कि पिछले दिन पहले नागौर निवासी सूरज खान पुत्र महबूब खान बीकानेर जिले के पूगल तहसील के आडूरी गांव आया। पहले तो उसने संतु खान पुत्र गुलबंद खान से पारिवारिक रिश्ते निकाले और कहा कि मेरे चाचा जी की लड़कियां का यहां ससुराल भी है और वह अपनी यहां पर पुश्तैनी जमीन की नकल निकलवाने के लिए आया है। ऐसा कहकर उनसे दोस्ती कर ली। उसके बाद आरोपी वापस नागौर पहुंचा। उसने संतु को कहा कि आपको मैं सस्ता एक ट्रैक्टर दिला दूं तो उन्होंने मना कर दिया।
उसके बाद उसने यह कहा कि ट्रैक्टर मैंने ले रखे हैं। 70 हजार मैंने फाइनेंस के भरे हैं। पैसे आप दे दो बाकी के किस्ते आप दे देना और मेरे 70 हजार भरे हुए वह आप दे दो मैं आपको ट्रैक्टर दिला दूंगा और बाकी किस्ते आप भर देना। पीड़ित संतु ने अपने दोस्त को ट्रैक्टर दिलाने की बात कही है। आरोपी ने पैसे ले लिए और दोस्त के घर ट्रैक्टर होने की बात कहकर फरार हो गया। कोतवाली के सीआई बृजेंद्र सिंह ने बताया कि ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच में जुट गई है।