फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू का कहर, मौत का सिलसिला जारी

Wed, 18 Feb 2015 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भ्ार समेत राष्ट्रीय राजधानी में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। दिल्ली में मंगलवार को 71 नए मामले सामने आए। करीब 500 लोगों ने जांच करवाई। इस साल पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1679 पहुंच चुकी है। अब तक देश भर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 600  से अधिक पहुंच चुकी है। ताजा आंकडों के अनुसार पंद्रह फरवरी तक सौ और लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


पंद्रह फरवरी को जारी सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में अभी तक 8423 लोग स्वाइन फ्लू की जद में हैं। स्वाइन फ्लू से सर्वाधिक ग्रसित राजस्थान में अब तक 179, गुजरात में 144, मध्यप्रदेश में 80 और मुम्बई महाराष्ट्र में कुल 58 लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों में भी स्वाइन फ्लू का कहर जारी है।

दिल्‍ली में 1679 पहुंची मरीजों की संख्या

राजधानी में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पतालों में अव्यवस्था का आलम है, वहीं निजी लैब मुनाफा कमाने में लगे हैं। सोमवार को भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से करीब पांच सौ लोग बीमारी की आशंका होने पर स्वाइन फ्लू की जांच के लिए लैब पहुंचे, जिसमें 71 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस वर्ष अब तक दिल्ली में स्वाइन फ्लू मरीजों की कुल संख्या 1679 पहुंच चुकी है।

दिल्ली सरकार के स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी डॉ. चरण सिंह ने बताया कि जागरूकता की वजह से ज्यादा लोग स्वाइन फ्लू की जांच कराने लैब पहुंच रहे हैं।सोमवार को भी जितने लोगों ने जांच कराई उनमें 14 फीसदी में ही बीमारी की पुष्टि हुई है। छह मरीजों की मौत हो चुकी है।

यूपी में भी स्वाइन फ्लू का कहर
वहीं यूपी के आगरा में एसएन मेडिकल कालेज में स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत हो गई। मथुरा निवासी मरीज की निजि पैथोलॉजी लैब में जांच के बाद सोमवार को यहां भरती कराया गया था। सोमवार को सात और मरीजों के नमूने जांच को दिल्ली भेजे गए थे। अब तक यहां से तीस मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे जिसमें से सात में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है

अस्पतालों के हाल बेहाल

उधर अस्पतालों में वैक्सीन और बिस्तर की कमी है। मरीजों को भर्ती करने से इनकार किया जा रहा है। कई बार मरीज की स्थिति गंभीर होती है और उसे वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है, ऐसी स्थिति में मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है। दिल्ली में सरकारी और निजी अस्पताल मिलाकर कुल 25 अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए चिह्नित किया गया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच की व्यवस्था की गई है और पर्याप्त दवा की व्यवस्था करने के आदेश दिये गए हैं। निजी लैब की ओर से जांच पर अधिक चार्ज लेने पर उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मरीजों से अधिक चार्ज करना ठीक नहीं है। उन्होंने ऐसी लैब पर भी सख्ती के निर्देश दिए हैं।

''दिल्ली-एनसीआर, अलीगढ़, मेरठ समेत देश में इंफ्लूएंजा वैक्सीन वैक्सीग्रिप, एग्रीपाल, इंफूवेक, इन्फ्लूजेन और नासोवेक खत्म हो चुकी है। लोग वैक्सीन मांग रहे हैं लेकिन उन्हें इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। किसी के पास यदि वैक्सीन है तो संभव है कि वह उसे ज्यादा कीमत पर बेच रहा होगा।''
-जितेंद्र तिवारी, वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूटर

विज्ञापन

राजस्थान में मरनेवालों की संख्या 179 हुई

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में पिछले 48 घंटों में 13 मौतें हो चुकी हैं, जिससे मरनेवालों की संख्या अब 179  हो गई है। राजधानी में 30 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

सरकार व विशेषज्ञों का मानना था कि तापमान बढऩे पर स्वाइन फ्लू का असर धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा, लेकिन राजस्थान में दिन का तापमान ३० डिग्री से भी अधिक हो गया है, लेकिन मौतें नहीं रुक रही हैं। इधर, जोधपुर में मंगलवार को 10 वर्षीय किशोर की तथा 82 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।

इससे पहले सोमवार देर रात टोंक जिले में गर्भवति महिला की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। मरनेवालों में अधिकतर 20 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक के व्यक्ति हैं। अकेले सोमवार को ही मरनेवालों की संख्या 11 थी।
मुख्य जिले व मरनेवालों की संख्या
जयपुर - 30
अजमेर - 25
जोधपुर - 20
बाड़मेर - 15
नागौर - 18

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें