फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डेटिंग एप के जरिए हुई पहचान, शादी का वादा कर 50 साल की महिला से युवक ने किया दुष्कर्म 

Wed, 11 May 2022 07:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में 50 साल की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता से आरोपी की पहचना एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। दिल्ली से जयपुर बुलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के सिंधी कैंप थाना इलाके में 50 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता से आरोपी की पहचना एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। इसके बाद उसने जयपुर बुलाकर उसके साथ एक होटल में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दिल्ली के रहने वाले आरोपी राजू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


थाना अधिकारी गुंजन सोनी ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली पीड़िता की डेटिंग एप के जरिए राजू से मिली थी। इसके बाद दोनों में बातें शुरू हो गईं। उसने खुद को जयपुर का रहने वाला बताया। कुछ दिन बाद उसने महिला से जयपुर में मिलने के लिए कहा। पहले उसने जयपुर आने से मना किया, उसके लगातार दबाव बनाने पर महिला 30 अप्रैल को उससे मिलने जयपुर पहुंची। जहां राजू महिला को एक होटल में ले गया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  

पीड़िता ने आरोपी हरकतों का विरोध किया तो उसने जल्द ही शादी करने का वादा किया। इसके कुछ देर बाद वह कुछ सामान लेकर आने की बात कहकर होटल से चला गया। पीड़िता शाम तक आरोपी का इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं आया। कॉल करने पर उसका नंबर स्विच ऑफ बता रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता वापस दिल्ली लौट गई और परिवार के सदस्यों को पूरी घटना बताई। पीड़िता मंगलवार देर रात परिवार के सदस्यों के साथ जयपुर सिंधी कैंप थाने पहुंची और राजू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें