फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Bharatpur: 60 साल के बुजुर्ग ने 17 महीने की मासूम से की दरिंदगी, केस दर्ज

Wed, 11 May 2022 06:32 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने केस नहीं दर्ज करवाने के लिए उनको धमकाया। चार दिन बाद उन्होंने हिम्मत करके आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
जयपुर में 17 महीने की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में 60 साल के बुजुर्ग पर 17 महीने की बच्ची से दरिंदगी करने के आरोप लगे हैं। आरोपी बच्ची को बहाने से पुलिया के पास ले गया। बेटी के रोने की आवाज सुनकर जब मां मौके पर पहुंची तो उसने आरोपी को गलत काम करते हुए पकड़ा। चार दिन बाद मंगलवार को पीड़ित बच्ची के परिजन ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

मासूम के पिता ने बताया कि सात मई की रात करीब नौ बजे वह साइट पर सामान की निगरानी करने गया था। कार्यस्थल के पास ही बने अस्थाई तंबू में उसकी पत्नी खाना बना रही थी और बच्ची रो रही थी। इसी दौरान आरोपी तंबू में आया और वह बच्ची को घुमाने के बहाने पास में बने पुलिया पर ले गया। कुछ देर बाद ही मां को अपनी बेटी के रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद वह भागकर पुलिया में पहुंची तो उसने आरोपी को बच्ची के साथ गलत काम करते हुए पकड़ा। वहीं बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। बच्ची की मां को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि 10-15 लोगों ने केस नहीं दर्ज करवाने के लिए उन्हें धमकाया। जिसके बाद मासूम के मां-बाप डर गए और उन्होंने मामला नहीं दर्ज करवाया। पीड़ित बच्ची के मां-बाप मंगलवार को हिम्मत जुटा कर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज करवाया।


पुलिस ने बोर्ड से बच्ची का मेडिकल कराया है। इसके अलावा एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी वृद्ध को राउंड अप कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें