फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर भाजपा नेता से मांगी 50 लाख की फिरौती, कहा- नहीं दिए तो अंजाम भुगत लेना

Fri, 28 Jan 2022 09:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

भाजपा नेता दीपक पारीक ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया था। 



 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के व्यापारी और भाजपा नेता से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप ने व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती देने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। भाजपा नेता ने इस संबंध में नया शहर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

 
भाजपा नेता दीपक पारीक ने पुलिस को बताया कि 14 जनवरी की शाम उनके पास एक अज्ञात नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया और 50 लाख रुपए देने की मांग की। उन्होंने बताया कि पैसा नहीं देने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें