फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम से 33 एलईडी टीवी चोरी, चोरों ने खिड़कियां तोड़कर की वारदात

Sun, 16 Oct 2022 03:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

चोरी की वारदात करने वाले चोर आसपास लगे सीसीटीवी में कैद नहीं हुई हैं। पुलिस ने गोदाम मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर में त्योहारी सीजन में जिला पुलिस पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा का दावा कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ शहर में लगातार चोरी की वारदात भी हो रही हैं।  

विज्ञापन


रविवार को शहर में एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में 33 एलईडी टीवी  चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर खिड़कियां-जाली तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह जब कर्मचारी गोदाम पर पहुंचा तो वारदात का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

अशोक विहार वैशाली नगर के रहने वाले आशीष डिडवानिया पुत्र अशोक डिडवानिया (47) ने बताया कि उनका एलजी हर्श विजन परबतपुरा रिको एरिया में गोदाम है। रविवार सुबह कर्मचारी दीपक पारीक गोदाम पहुंचा तो पता चला कि पीछे की खिड़कियां और जाली टूटी हुई है। गोदाम से 33 एलईडी 32 इंच के 29 और 43 इंच के 4 एलईडी टीवी चोर चोरी कर ले गए। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे, लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें