फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: चलती हुई पिकअप का टायर अचनाक फटा, 3 की मौत व 23 घायल

Wed, 01 Nov 2023 06:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके में चलती हुई पिकअप का टायर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में करीब 23 लोग घायल हो गए हैं। 


 
विज्ञापन
चलती हुई पिकअप का टायर अचनाक फटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग चलती हुई पिकअप का अचानक पीछे वाला टायर फट गया। जिससे पिकअप गाड़ी अनबैलेंस होकर पलट गई। इस दौरान दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी घायलों को जब दौसा रैफर किया तो दौसा में तीसरी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बीच एक गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


शवों का कराया गया पोस्टमार्टम
जिन तीन लोगों की मौके पर मौत हुई, उनके शव को सिकराय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। इलाके में घटना की सूचना पर ग्रामीण राहत बचाव कार्य में जुट गए। इधर, घटना की सूचना पर मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

कार्यवाहक थाना प्रभारी ने दी जानकारी
कार्यवाहक थाना प्रभारी एएसआई मुकेश गुर्जर ने बताया कि नेशनल हाईवे 21 पर भरतपुर से दौसा के समीप भांडारेज में श्रीभागवत कथा में शामिल होने के लिए ये जा रहे थे। जहां बालाजी थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद मोड़ के समीप टायर फटने से पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें