फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: एसएसटी टीम की नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरा मिनी ट्रक पकड़ा

Wed, 01 Nov 2023 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: बसेड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में पुलिस को 910 पेटी देशी शराब की मिली है। जिनकी अनुमानित कीमत 26 लाख रुपये बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
अवैध शराब से भरा मिनी ट्रक पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में पुलिस को 910 पेटी देशी शराब की मिली है। कार्रवाई की जानकारी देते हुए बसेड़ी थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि हेड कांस्टेबल राकेश कुमार के साथ एसएसटी की टीम कोटरा तिवरिया पर नाकाबंदी कर रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान बयाना की ओर जाते मिनी ट्रक को पुलिस की टीम ने रूकवाकर चेक किया, तो ट्रक में देसी शराब की पेटियां रखी हुई मिली। जिसको लेकर ट्रक में मौजूद ड्राइवर शेर सिंह (48) पुत्र गोविंद सिंह से पूछताछ की गई। जिसपर उसने बताया कि वह धौलपुर के आबकारी गोदाम से शराब लेकर हिंडौन की ओर जा रहा था। जिसे नाकेबंदी में पकड़ा गया है।

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक में 910 शराब की पेटियां मिली है, जबकि ड्राइवर पर 900 शराब की पेटियों की परमिशन थी। परमिशन से अधिक शराब की पेटियां मिलने पर शराब को जब्त कर ड्राइवर को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परमिशन के हिसाब से अधिक शराब होने के मामले को लेकर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें