फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में 2 छात्रों पर 40 छात्रों ने किया हमला, 1 की मौत

Fri, 13 May 2016 08:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 40-50 छात्रों के एक गुट ने दो छात्रों पर हमला किया जिसमें एक छात्र की मौके पर मौत हो गई और दूसरा छात्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। खबर है कि बिहार के नवादा में रहने वाले दो छात्र सत्यप्रकाश और संदीप जो कोटा में रह कर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे उन पर 40-50 छात्रों के एक गुट ने सरिया और तलवार के साथ हमला किया। दोनों को मारा पीटा।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक दोनों छात्रों पर हमला एक लड़की के लिए किया गया था। मामले पर चल रही बहस अचानक से झड़प में तब्दील हो गई और दूसरे गुट ने दोनों छात्रों पर हमला कर दिया। इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया है और घायल छात्र संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें