फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी के मकान में किराए पर रह रहे युवक ने की दरिंदगी, आरोपी फरार

Sun, 16 Apr 2023 06:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के धौलपुर में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिक के साथ घटना को अंजाम पड़ोसी के मकान में किराए पर रह रहे युवक ने दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। नाबालिक की मां ने आरोपी के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ने में दर्ज कराए गए मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल को उसके पड़ोस का परिवार कहीं बाहर चला गया था। पड़ोसी के कहने पर नाबालिक और उसकी दादी पड़ोसी के घर रात्रि को सोने चले गए थे। इसी दौरान पड़ोसी के घर में किराए पर रहने वाला एक युवक नाबालिग के पास पहुंचा और दादी के पास सो रही 15 वर्षीय नाबालिग को उठाकर दूसरे कमरे में ले गया। 

विज्ञापन


आरोपी ने नाबालिग के मुंह को बंद कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। हैवानियत की घटना को अंजाम देकर आरोपी रात में ही मौके से फरार हो गया। घटना से पीड़िता ने सुबह अपने परिजनों को अवगत कराया। बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने नाबालिग को साथ लेकर शनिवार देर रात को आरोपी के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।

महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया, पीड़िता की तहरीर पर धारा 376 पोस्को एक्ट के तहत नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद रविवार को पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान दर्ज लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी राजाखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। जो धौलपुर में पीड़िता के पड़ोस में किराए के मकान पर रह रहा था। उन्होंने बताया, पीड़िता के बयान दर्ज किए जाने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें